हमारे देश का लोकतंत्र दुनिया के मुकाबले सबसे बडा लोकतंत्र है। जब भी कोई घटना हमारे देश में होती है तो उसपर पुरी दुनिया की नजर होती है। ऐसे में 2024 में 19 अप्रैल से हमारे देश में आम चुनाव होने वाले है। सभी राजनितिक पार्टिया जोर शोर से अपने राजनितिक स्टंट उपयोग में लायेगी। अपने चुनावी दावे, अपनी श्वेतपत्रिका का प्रदर्शन करेगी। ऐसे में हमें हमारी बुध्दी का सही उपयोग करके सही और उचित सरकार का चुनाव करना है। आज हमारा देश विश्व के उन शक्तीशाली देशों में शामिल हो गया है जिसके मतों का आदर होने लगा है। जिसके नेताओं को विश्व के मंच पर अग्रणी स्थान मिलने लगा है। एशिया क्षेत्र में हमारे भारत का रुतबा बढने लगा है। हमारे देश की रेल सेवायें सही मायनों में आब कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौड रही है। पडोसी मुल्क भी हमारी ताकद का लोहा मान रही है। एक समय ऐसा था जब हमें यु एन की बात माननी पडती थी लेकिन आज हम युएन को बात मानने के लिए प्रेरीत कर रहे है। यह सब हमारे अमुल्य मतदान का असर है। हम जनता ही राजा को रंक और रंक को राजा बना सकते है वह भी अपने मत के जोर पे। तो मेरा आप सभी देश के मतदाताओं से नम्र आग्रह है की अपने क्षेत्र में होने वाले आम चुनाव के दिन अपना मतदान जरूर करे और इसे छुट्टी का दिन न मानते हुए अपने देश के भविष्य का दिन मानते हुए मतदान करें। जय हिंद जय भारत