आज भारत में मोदी सरकार के ३ साल पुरे हुए हैं । मोदी सरकार ने चुनाव से पहले अच्छे दिन का नारा दिया था । क्या आज हम अच्छे दिन में जी रहे है । तो इसका सवाल हैं हां । अगर हम इसके पहले सरकारों को देख तो उनके कार्यकाल में इतने साल जो हुआ नहीं वह इन ३ सालों में हुआ हैं । किन्तु विरोधक सरकार से इतनी अपेक्षा रख रही हैं के पूछो मत । हमारा ऐसा मानना हैं के जो ६० साल में नहीं बदला उसे ३ साल में कैसे बदला जाता हैं । अब इसके लिए हम रोड डेवलपमेंट की बात करे तो जो रोड मुश्किल से चलने लायक भी नहीं थे वह अब फर्राटे से गाड़िया दौड़ने के काबिल बन गए हैं । आज रोड बनाने की स्थिति पहले के मुकाबले काफी जल्दी बन रहे हैं । आज प्रतिदिन रोड बनाने की गति बढ़ गयी हैं । सरकार ने नोटबन्दी करके बहोत बड़ा काम किया हैं । इसके विरुद्ध वही लोग आवाज उठा रहे थे जिनके पास काला धन था , सामान्य जनता तो बहोत खुश थी क्योंकि उन्हें पता था के इससे अब काला धन बाहर आएगा और यह बात काफी हद तक सफल साबित हुई । पहले की सरकार ने कभी भी कैशलेस व्यवहार पर जोर नहीं दिया किन्तु मोदी सरकार ने कैशलेस व्यवहार को बढ़ावा दिया और भ्रष्टाचार कम करने के लिए लोगो का सहयोग माँगा । भ्रष्टाचार करने वाला किसी भी तरह से भ्रष्टाचार करेगा किन्तु ज्यादातर भ्रष्टाचार नगद से होता था और उसी पे मोदी सरकार ने प्रहार किया तो काफी हद तक भ्रष्टाचार पे रोक लगी । सरकार ने मेड इन इंडिया और मेक इन इंडिया का नारा लगाया और देश का पैसा देश में कैसे रहे इस पर जोर दिया । सरकार ने डिजिटल इंडिया का नारा दिया और लोगों ने इसे सबसे अच्छे कामों में चुना हैं । सरकार ने व्हीआयपी संस्कृति बंद करने का जो फैसला लिए वह भी काबिले तारीफ़ हैं । इससे लालबत्ती का राज जो अंग्रेज सरकार से चला आ रहा हैं वह ख़त्म हो जाएगा । अब देश में जीएसटी लागू होने वाला हैं इससे पुरे देश में कोई भी चीज समान दर पर मिलेगी । इससे उपभोक्ता को फायदा होगा । किन्तु कोई भी बदलाव आने की लिए समय देना भी जरुरी होता हैं । बच्चा भी नौ महीने माँ के गर्भ में रहने के बाद ही स्वस्थ पैदा होता हैं । इसी तरह किसी भी बड़े बदलाव के लिए बड़े समय की जरुरत होती हैं । जब मोदी सरकार पुरे देश में चुनावों में जीत रही हैं तब विपक्षी ईव्हीएम् मशीन में गड़बड़ी के कारण सरकार चुनाव जीत रही हैं ऐसा गलत प्रचार कर रही हैं । कहते हैं ना " खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे " इसी तरह विपक्षी दलों की हालत हो रही हैं । किन्तु चुनाव आयोग ने ही यह स्पष्ट कर दिया हैं के ईव्हीएम् मशीन में किसी भी गड़बड़ी की संभावना नहीं हैं । वह सही हैं । अब ऐसे में विपक्षी दलोंने भी सरकार को साथ देकर देश का उद्धार करना चाहिए ना की सरकार के कामों में बिना किसी कारण के दखल देना चाहिए या उसे गलत ठहराना चाहिए । इस पर लोगों का कहना हैं के अगर आज देश में अगर चुनाव होता हैं तो मोदी ही जीत जाएंगे । आज प्रधानमंत्री मोदी जी इतने प्रभावशाली नेता बन गए हैं के पहले के नेता दूसरे देशों में जाते थे तो वहा के राजनेता के पीछे होते थे किन्तु आज मोदी जी उनके सामने या उनके कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं । भले उन्होंने काफी देशों की यात्रा की हो लेकिन उसके पीछे का मक़सद सामान्य लोगो के परे हैं । उन्होंने हर देश के साथ कुछ करार किये हैं जिसके तहत होने वाले फायदे भविष्य में दिखाई देंगे । इसलिए आज हम अच्छे दिनों के शुरुवात में होंगे किन्तु वह दिन दूर नहीं जब सच में हमारे देश के और हमारे अच्छे दिन जरूर आएंगे ।
No comments:
Post a Comment