Wednesday, 25 May 2016

घातक



घातक
       रोज खाओ पिज्जा रहो ताज़ा ताज़ा शायद यह बात अब गलत साबित होने वाली हैं।  पिज्जा , ब्रैड, पाव इनमे पॉटेश्यम ब्रोमेट  और पॉटेश्यम आइयोनेट जैसे खतरनाक घटक मिल रहे हैं।  यह ब्रैड , पिज्जा में इसे ताज़ा रखने के लिए तथा इसे ज्यादा दिन अच्छी स्थिती में रखने के लिए मिलाया जाता हैं।  किन्तु यही रासायनिक घटक शरीर को हानी पहुंचाते हैं।  इससे कैंसर, किडनी डिसीज होने की संभावना हैं।  केन्द्रीय आरोग्य मंत्री श्री जे पी नड़ड़ा जी ने कहा हैं की जनता को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं हैं।  हम इस संदर्भ में जांच कर रहे हैं।  किन्तु इससे जनता घबराएंगी हि।  आज ऐसी कौनसी चीज हैं जिसमे मिलावट नही हैं।  कुछ दिनो पहले एक बड़ी कंपनी के नूडल्स में मिलावट पायी गयी थी।  नूडल्स बच्चों की पसंदीदा चीज होती हैं।  ऐसे में अगर ऐसी बात सामने आयी तो अभिभावकों का घबराना जायज हैं।  ब्रैड, पिज्जा तो बच्चे बड़े चाव से खाते हैं।  ऐसे में यह बात सामने आने से सबका डरना सही हैं।  सेंटर फॉर एनवायरनमेंट अँड साइन्स के तरफ से यह बात सामने आना चिंताजनक हैं।  यह संस्था बहोत सालों से यह बात सामने लाने की कोशिश कर रही थी किन्तु आज यह बात साबित हो गयी हैं।  पॉटेश्यम ब्रोमेट  और पॉटेश्यम आइयोनेट को काफी देशों में ब्यान हैं।  मतलब इसे मिलना गैरकानूनी हैं।  किन्तु हमारे देश में आज तक ईसपे बंदी नहीं आई हैं।  अब यह बात सामने आयी हैं तो अब कांसे कम इससे लोग जागृत होंगे और इस रासायनिक घटकों पे ब्यान लगेगा।  

No comments:

Post a Comment