मानसून
इस बार महाराष्ट्र राज्य
में बारिश काफी अच्छी होनेवाली है। 30 मई से 5 जून तक जोरदार बारिश आने की
संभावना भारतीय हवामान संस्थान की तरफ से
अनुमान लगाया गया है। पिछले साल के मुक़ाबले इस साल 31.3 प्रतिशत बारिश विदर्भ में,
तो 28.2 प्रतिशत ज्यादा बारिश मध्य महाराष्ट्र में आने की संभावना है। इसके बाद कोंकण में 27.5 प्रतिशत
तो मराठवाडा मे 24.9 प्रतिशत ज्यादा बारिश आने की संभावना है। महाराष्ट्र राज्य की औसतन बारिश 106 प्रतिशत
रहेगी। केरला में मानसून समय पर आएगा
किन्तु महाराष्ट्र में 30मई से ही मानसून आने की संभावना जताई जा रही है। तथा यह मानसून संतोष पूर्ण रहने की आशा हैं।
इस मानसून पूर्व बारिश का उपयोग आपातकालीन व्यवस्थापन,
मानसून का परिवर्तनशील अनुकूल परिणाम, खेती से संबधित योजनाएँ ,
और पानी के नियोजन के लिए किया जाता हैं। मानसून के समय होनेवाली बीजलियों की
गड़गड़ाहट , बिजली गिरने की संभावना ,
उससे होनेवाली जीवित तथा वित्तीय हानी इसका पूर्ण अभ्यास करने का जिम्मा आईआईटीएम
तथा भारतीय हवामान संस्थान संभालता हैं। मार्च में होनेवाले वातावरणीय बदलो से ही
जून से सितम्बर में आनेवाले मानसून के बारे में अंदाज़ लगाया जाता हैं।
No comments:
Post a Comment